फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '30 लाख रुपये और ब्यूटी पार्लर... केस वापस', महिला ने जेल में दुष्कर्म के आरोपी के सामने रखी डिमांड

Tue, 10 Dec 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अजब मामला सामने आया है। जिस महिला ने दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल भिजवाया, वह अब आरोपी से फर्जी तरीके से मुलाकात कर रही है। आरोपी के पिता ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला अब अपना नाम बदलकर फर्जी पर्ची के जरिये जेल में बंद आरोपी से मुलाकात कर रही है। उस पर 30 लाख रुपये देने व ब्यूटी पार्लर खुलवाने का दबाव बना रही है। आरोपी के पिता ने एसएसपी से महिला की शिकायत की है।

विज्ञापन


कस्बा बिशारतगंज निवासी शख्स ने बताया कि उनके पुत्र के खिलाफ शहर निवासी महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका बेटा जेल में बंद है, उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी है। मुकदमे की वादी महिला दूसरे बंदियों के नाम से फर्जी पर्ची लगाकर जेल के अंदर जाती है और उनके बेटे को मुलाकात के लिए बुलवा लेती है। यह मुलाकात जेल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

UP: आठ साल की बच्ची से दरिंदगी... खुद को किन्नर बता करता रहा गुमराह, लिंग परीक्षण में खुला राज; 20 साल की सजा
विज्ञापन


छह दिसंबर को महिला ने एक युवक के नाम की पर्ची लगाकर उनके बेटे को बुलाया और धमकी दी कि अगर तुमने 30 लाख रुपये नहीं दिए और ब्यूटी पार्लर नहीं खुलवाया तो जमानत नहीं होने दूंगी। आरोपी के पिता ने जेल अधीक्षक से भी शिकायत की है। पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ अनहोनी होती है तो जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन

जेल प्रशासन पर लगते रहे हैं आरोप
कुछ दिन पहले डीएम को ज्ञापन देकर कुछ लोगों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। पिछले महीने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि जेल में मशक्कत के नाम पर बंदियों से अवैध वसूली होती है। गरीबों को भंडारे का और अमीर बंदियों को कैंटीन का जायकेदार खाना दिया जाता है। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे, हालांकि वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने आरोप खारिज कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें