बीटेक एआई के विस्तृत पाठ्यक्रम को मंजूरी
सीएसआईटी विभाग की संस्तुतियों के आधार पर बीटेक एआई के विस्तृत पाठ्यक्रम को स्वीकृति मिली। बीटेक प्रथम वर्ष के संशोधित कोर्स स्ट्रक्चर और एमटेक सीएसआईटी के कोर्स स्ट्रक्चर आगामी शैक्षिक सत्र 2027-28 से लागू होंगे।
मास मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें स्नातक स्तर पर बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन शामिल है। परास्नातक स्तर पर मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है।
नए कोर्स शुरू करने पर बनी सहमति
कृषि संकाय में बीटेक कृषि अभियांत्रिकी, एमबीए इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे नए कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी है। उद्योग विश्वविद्यालय सहयोग प्रकोष्ठ, भारतीय ज्ञान परंपरा अनुसंधान केंद्र और कौशल विकास प्रकोष्ठ को भी मंजूरी दी गई है।
अकादमिक उत्कृष्टता के लिए एविएशन सेक्टर के संस्थान फ्लाई ओला के पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी मिली है। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने स्पष्ट किया कि सभी प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और वे देश-दुनिया में विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन करेंगे।