बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 11 जनवरी को होने वाली स्नातक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसी दिन होने वाली परीक्षाएं अब 15 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे की पाली में आयोजित होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 11 जनवरी को विभिन्न केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित होनी है। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बदलाव के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के कला संकाय और विज्ञान संकाय के चुनिंदा विषयों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी।
इसी तरह बीए पांचवें सेमेस्टर के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा अब 28 जनवरी को दोपहर दो बजे से चार बजे की पाली में संपन्न होगी। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वह विद्यार्थियों तक इस संशोधित कार्यक्रम की सूचना समय से पहुंचा दें ताकि किसी को असुविधा न हो। संवाद