पुराना रोडवेज बस अड्डे पर प्रस्तावित है ई-चार्जिंग स्टेशन
रोडवेज का पुराना बस अड्डा बरेली डिपो और सेटेलाइट बस अड्डा रुहेलखंड डिपो के अधीन आता है। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि ई-बस टर्मिनल प्रोजेक्ट के बाद पुराना रोडवेज बस अड्डे पर प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन की परियोजनाओं में फेरबदल संभव है। इस संबंध में वह अभी ज्यादा नहीं बता सकते।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने फोन पर धमकाया, फिर पार्क में बुलाकर युवती से की छेड़खानी, भीड़ ने पीटा
बरेली और रुहेलखंड डिपो के बेड़े में 355 डीजल बसें
बरेली और रुहेलखंड डिपो के बेड़े में 355 डीजल बसें हैं। पीलीभीत डिपो के बेड़े में 100 और बदायूं डिपो के बेड़े में 138 बसें हैं। पहले चरण में चरणबद्ध तरीके से बरेली व रुहेलखंड डिपो की डीजल बसों को बेड़े से बाहर करते हुए इनके स्थान पर ई-बसों का संचालन करने की योजना है
बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि आने वाले वर्षों में रोडवेज पर्यावरण संरक्षण और परिचालन लागत को घटाने के लिए ई-बसों का संचालन करेगा। इसके लिए पहले चरण में 200 ई-बसों का टर्मिनल बनाने की योजना है। शहर में झुमका तिराहा और बदायूं रोड पर भूमि भी चिह्नित की गई है। मुख्यालय स्तर से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार काम किया जाएगा।