फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 जनवरी तक रात में नहीं मिलेंगी रोडवेज बसें, कोहरे के कारण लिया गया फैसला

Thu, 21 Dec 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शीतलहर और कोहरे के दौरान यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। दूसरी ओर हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसको देखते हुए रोडवेज ने रात्रिकालीन बस सेवाओं पर आंशिक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के दौरान सुरक्षित यात्रा और घाटे से बचने के लिए रोडवेज ने 15 जनवरी तक रात्रिकालीन सेवाओं पर आंशिक रोक लगा दी है। घने कोहरे के दौरान बसों का संचालन रोकने के लिए बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यह कंट्रोल रूम 15 जनवरी तक 24 घंटे काम करेंगे। 

विज्ञापन


सर्दी शुरू होने के साथ तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। आने वाले दिनों में घना कोहरा होगा। शीतलहर और कोहरे के दौरान यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। दूसरी ओर हादसों का खतरा भी बना रहता है। पिछले दिनों मुख्यालय स्तर से आदेश दिए गए थे कि रोडवेज बसों को 25 यात्री से कम होने पर डिपो से न निकाला जाए। 

घना कोहरा होने पर रात में नहीं चलेंगी बस 
अब यह आदेश दिए गए हैं कि घना कोहरा होने की दशा में सुरक्षित यात्रा के लिए रात्रिकालीन सेवाओं को रात आठ से सुबह आठ बजे तक रोक दिया जाए। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाने के साथ प्रवर्तन टीमों की भी तैनाती की गई है। चालक-परिचालक मनमानी न कर सकें, इसके लिए 25 यात्रियों को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई बस बरेली से दिल्ली जाती है तो बस में दिल्ली तक के कम से कम 25 यात्री होने चाहिए। अगर रास्ते के यात्री होते हैं जो बस को रवाना न किया जाए। प्रवर्तन टीमें निगरानी करेंगी। अगर बस में 25 से कम यात्री मिलते हैं तो उस बस को रोक लिया जाएगा। पीछे आने वाले दूसरी बस में यात्रियों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

निगरानी के लिए टीमें तैनात 
फरीदपुर और फतेहगंज टोल प्लाजा व सेटेलाइट बस अड्डा पर बसों की निगरानी के लिए तीन प्रवर्तन टीमों की भी तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों और प्रवर्तन टीमों की रात आठ से सुबह आठ तक 12-12 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में कर्मचारियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जानी चाहिए थी। हालांकि, अभी किसी कर्मचारी की ओर से 12 घंटे की ड्यूटी के विरोध में शिकायत नहीं की है।

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सुरक्षित यात्रा के लिए कोहरे के सीजन में रात्रिकालीन बस सेवा पर आंशिक रोक लगाई गई है। कंट्राेम रूम बनाने के साथ प्रवर्तन टीमों को भी तैनात किया गया है। 25 से कम यात्री होने पर बस संचालन भी नहीं किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें