फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी रोडवेज बस सेवा, 430 बसें आवंटित

Mon, 23 Dec 2024 06:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होना है। इसके लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। महाकुंभ के लिए बरेली परिक्षेत्र की 430 बसों का आंवटन किया गया है।
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ के लिए 10 जनवरी से रोडवेज बस सेवा शुरू हो जाएगी। महाकुंभ के लिए बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 430 बसों का आवंटन किया गया है। इन बसों की मरम्मत और रंगरोगन का काम पूरा कर लिया गया है। प्रयागराज में बरेली परिक्षेत्र का अस्थाई वर्कशॉप भी बनाया गया है।

विज्ञापन


महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होना है। बरेली, पीलीभीत और बदायूं से प्रयागराज के लिए ट्रेनों की संख्या सीमित है। कोहरे के सीजन के कारण काफी ट्रेनें निरस्त भी हैं। प्रयागराज जाने-आने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। इसको देखते हुए रेलवे भी जनवरी के पहले सप्ताह बरेली होते हुए गुजरने वाली प्रयागराज की अप-डाउन 14 ट्रेनों की समय सारिणी जारी करेगा।

पवन श्रीवास्तव संभालेंगे जिम्मेदारी 
महाकुंभ के लिए आवंटित की गईं बसों का इस्तेमाल प्रयागराज में शटल सेवा के रूप में भी किया जाना है। प्रयागराज में बदायूं से बरेली परिक्षेत्र के डिपो की जिम्मेदारी पीलीभीत के एआरएम पवन श्रीवास्तव को दी गई है।
विज्ञापन


सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि कुंभ के लिए आवंटित बसें पूरी तरह से फिट हैं। अस्थाई वर्कशॉप में परिक्षेत्र के चारों जिलों से तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। बसों का संचालन 10 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें