फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चालक को झपकी आने से खाई में उतरी से रोडवेज बस, छह यात्री घायल

Sun, 14 Jun 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नल नगरिया गांव से आगे प्राइमरी स्कूल गूला के पास शनिवार दोपहर चालक को झपकी आने से बरेली डिपो की बस खाई में उतर गई। हादसे में फरीदपुर और रामपुर के छह यात्री घायल हो गए। चालक-परिचालक हादसे के बाद भाग गए। राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये इलाज को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरेली डिपो की बस यूपी 78 एफटी 9029 शनिवार दोपहर मुरादाबाद से बरेली जा रही थी। नल नगरिया से आगे प्राइमरी स्कूल गूला के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। बस में सवार 30 यात्रियों में से फरीदपुर निवासी अमान (16), आदिल (56), हीरा (20) व फरहाना (54) और रामपुर के सराय गेट निवासी फरमान खां (57) व आसमा (57) घायल हो गए। अन्य यात्री बस से कूदकर निकल गए। थोड़ी देर में वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला।
पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामूली चोटिल यात्री बिना उपचार के लिए गंतव्य के लिए निकल गए। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें