फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव में 1.25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। जरपा मोहनपुर गांव में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से एक किमी. लंबी सड़क बनेगी। इसके लिए ग्रामीण कई वर्षों से मांग कर रहे थे, लेकिन कुछ किसानों की भूमि सड़क की जद में आ रही थी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार दुष्यंत कुमार के साथ विधायक डॉ. एमपी आर्य पहुंचे। विधायक ने सड़क की जगह पर दूसरी जगह जमीन दिलाने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद किसान मान गए। भदपुरा ब्लाॅक के जरपा मोहनपुर गांव के ग्रामीणों को बरसात के महीने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। किसानों की बात पर विधायक ओर तहसीलदार ने आश्वासन दिया, जिस पर किसानों ने सड़क बनाने की सहमति दे दी। इस दौरान प्रधान लाल बहादुर गंगवार, सुरभिक कुमार गंगवार, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जयवीर वर्मा, पीतांबर सिंह, रोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


पखुर्नी में श्मशान भूमि तक सीसी रोड बनकर तैयार
शेरगढ़। विकासखंड के गांव पखुर्नी में श्मशान भूमि तक विधायक निधि से करीब नौ लाख की लागत से बने सीसी रोड का विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य ने उद्घाटन किया है। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को भाजपा के एमएलसी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। प्रधान के पति धर्मेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों के लिए खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम कराया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुखपाल सिंह, चेयर मैन बुद्धसेन मौर्य, सचिव प्यारेलाल यदुवंशी, हरीश कुमार, प्रेम शंकर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें