फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाेविंदपुरा में आजादी के बाद पहली बार बनाई जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खड़ंजे से गुजर रहे इज्जतनगर के गांव गोविंदपुरा के लोगों को पहली बार सड़क की सौगात मिलेगी। इसके लिए नगर निगम को कई वर्षों से रेलवे की ओर से एनओसी मिलने का इंतजार था, जिसकी बाधा अब दूर हो गई है। एक सप्ताह बाद वहां सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, गोविंदपुरा में जब रेलवे लाइन बिछाई गई थी, तभी वहां पर खड़ंजा डाला गया था। इसके बाद उसकी मरम्मत भी नहीं हुई। लोग गड्ढों से होकर गुजर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत की थी, लेकिन मामला एनओसी में अटका हुआ था। बृहस्पतिवार को महापौर उमेश गौतम डीआरएम कार्यालय पहुंचे। वहां वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय अरुण कुमार से एक घंटे की बातचीत के दौरान एनओसी पर सहमति बन गई।
महापौर ने बताया कि 12.32 करोड़ रुपये से इस सड़क के निर्माण का टेंडर हुआ है। इसमें नाली, सीवरेज और सड़क निर्माण सभी शामिल हैं। अगले सप्ताह से काम भी शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें