फरीदपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से बुखारा रोड होते हुए बदायूं जाना अब आसान होगा। गौसगंज पुलिया से बुखारा रोड तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 2.71 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विधायक की पैरवी के बाद सड़क बनाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। सड़क बनने के बाद 50 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
फरीदपुर विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल ने बताया कि गौसगंज नहर वाला तीन किलोमीटर लंबा मार्ग बनवाने के लिए शासन को पत्र भेजा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से बुखारा रोड को जोड़ने वाला रास्ता है। इसके बनने से लगभग 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। फरीदपुर से बुखारा होते हुए बदायूं जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग उपयोगी होगा।
उन्होंने बताया कि पितांबरपुर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनने के चलते रास्ता बंद है और बुखारा को आने-जाने वाले वाहन गौसगंज रोड से निकलते हैं। रोड सिंगल होने के कारण यहां पर जाम लग जाता है।
वाहन पलटने का खतरा बना रहता है। विधायक की पैरवी के बाद शासन ने सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए रुपये मंजूर कर दिया है। मार्ग पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद