फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीवर लाइन डालकर अधूरी छोड़ी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से लोग परेशान

Tue, 07 Jul 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के पॉश इलाके राजेंद्रनगर में सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों को अधूरा छोड़ दिया गया। माहभर बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय निवासियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। बरसात में परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

दरअसल, इंद्रानगर वार्ड के राजेंद्रनगर इलाके में चार इंच की जगह 10 इंच की सीवर लाइन डाली जा रही है, ताकि लोगों को सीवर संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सके। कई महीने से वहां पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने लाइन बिछाने के बाद रोड पर हुए गड्ढे नहीं भरे गए। बरसात में ये गड्ढे परेशानी का सबब बन रहे हैं।
बांके बिहारी मंदिर के सामने वाली गली में कई महीनों से रोड खोदकर छोड़ दी गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। कई जगहों पर फिसलन की वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का काम खिंचता जा रहा है। अब बरसात में अधूरी सड़क उनके लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने बताया कि राजेंद्रनगर में सीवर की नई पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। सड़क पर बने गड्ढों को भरने और उन्हें दुरुस्त करने का काम भी शुरू करा दिया गया है। कई जगह सड़क ठीक भी हो गई है। बचे हुए हिस्से को भी जल्दी ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें