फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन माह बाद रामगंगा घाट तक सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। लंबे इंतजार के बाद रामगंगा घाट और श्मशान घाट तक पक्की सड़क व खड़ंजे का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे करीब प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा। हालांकि 250 मीटर सड़क की भूमि का विवाद है, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे से दो किमी. दूर रामगंगा घाट पर जाने के लिए लगभग एक किमी. की सड़क कच्ची थी, जिस पर बरसात के दिनों में दलदल एवं जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों से जूझना पड़ता था।
स्नानार्थियों के साथ श्मशान घाट पर शव को ले जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस सड़क को पक्की कराने की मांग जनता अरसे से कर रही थी। वहीं, अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसे नगर पंचायत ने गंभीरता से लेकर एक किमी. लंबी सड़क के निर्माण के लिए 32 लाख का बजट पास कर दिया।
विज्ञापन

गत माह रुक गया था सड़क निर्माण : गत माह ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। उसके बाद खेतों से मिट्टी उठवाने से नाराज किसानों ने थाने में शिकायत की, जिसपर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
अब इस मार्ग पर नाप-जोख के बाद निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवा दिया गया है। ठेकेदार आरिफ हुसैन ने बताया कि पक्की सड़क के दोनों तरफ पटरी बनाकर सड़क को सात-सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें