फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर- सावन में सर्विस लेन की याद आई तो बजरी डलवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम के अफसरों ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए सेटेलाइट चौराहे पर कीचड़ में तब्दील सर्विस लेन को सुधारने की कोशिश शुरू कर दी है। मिट्टी में वाहनों के पहिए न धंसे, इसके लिए निगम के स्टाफ ने बड़ी मात्रा में बजरी मंगवा ली है। अधिकारियों का कहना है कि पत्थर डालकर उस पर रोलर चलवा कर बराबर कर दिया जाएगा। लेकिन श्यामगंज फ्लाईओवर की टृटी सर्विस लेन की मरम्मत कराने की सुध अब तक नहीं ली गई है।
विज्ञापन

सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए शाहजहांपुर रोड से सेटेलाइट चौराहा होते हुए शहर में दाखिल होते हैं। इस साल सेतु निगम चौराहे पर फ्लाईओवर बना रहा है। कुछ समय पहले सेतु निगम ने सर्विस बनाने के लिए सड़क के किनारे मिट्टी का पटान करके उसे ऐसे ही छोड़ दिया है। बारिश से सर्विस लेन कीचड़ में बदल गई है। इसमें वाहन अक्सर फंस रहे हैं। उनके पलटने का डर भी बना है। यहां शहर के अपने ट्रैफिक के दबाव के साथ कांवड़ यात्रा शुरू होेने पर यहां भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। इससे हादसे की आशंका को देखते हुए सेतु निगम ने बुधवार को सर्विस लेन का पटान कर उसे बराबर करने के लिए बड़ी मात्रा में बजरी मंगवा ली है। सेतु निगम के स्टाफ का कहना है कि एक-दो दिन में सर्विस लेन को रोलर से सेट कर दिया जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक वीके सेन ने बताया कि सेटलाइट सहित दूसरे फ्लाईओवर और ओवरब्रिज की सर्विस लेन को भी जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें