फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिया गुप्ता एक दिन के लिए बनीं तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मिशन शक्ति के तहत खामपुर उर्फ गंगापुर गांव में स्थित एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय की विधि की छात्रा रिया गुप्ता को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे छात्र-छात्राएं तहसील पहुंचीं। एसडीएम की गैर मौजदूगी में तहसीलदार कार्यालय में विद्यार्थी पहुंचे। नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी की मौजूदगी में छात्रा रिया गुप्ता को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कोर्ट और प्रशासनिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाद में छात्र-छात्राएं सीओ हर्ष मोदी के पास पहुंचकर कार्यालय का भ्रमण कर कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नंद किशोर श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, प्रीति गंगवार , नाव्या, प्रशांत, समीक्षा,पुष्पेन्द्र, सोनाली, मिस्बाह अकरम आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें