गुलड़िया। स्थानीय गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया उपराला में लगने वाला महाशिवरात्रि मेला 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेला तीन दिन तक चलेगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 26 और 27 फरवरी को वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया है। कोई भी वाहन गुलड़िया होकर सिरौली की तरफ नहीं निकल पाएगा।
थाना प्रभारी सिरौली राम रतन सिंह ने बताया कि सिरौली-रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को अलीगंज से आंवला वाले रास्ते की तरफ मोड़ कर रामपुर रोड पर निकाला जाएगा। वहीं, सिरौली- रामपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बाय रामनगर-आंवला होकर बरेली की तरफ निकाला जाएगा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन इस रूट से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल श्रद्धालु मेले तक वाहनों से आ सकेंगे। संवाद