फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण कर ऋषिका, हर्षित और राहुल बने कंपनी सचिव

Thu, 26 Feb 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने दिसंबर 2025 में आयोजित कंपनी सचिव (सीएस) प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। इस बार प्रोफेशनल प्रोग्राम (वर्ष 2022 पाठ्यक्रम) के ग्रुप एक में 26.73 और ग्रुप दो में 26.67 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के ग्रुप एक में 18.03 और ग्रुप दो में 22.26 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

बरेली चैप्टर से हर्षित गर्ग, राहुल और ऋषिका अग्रवाल ने प्रोफेशनल परीक्षा उत्तीर्ण कर कंपनी सचिव बनने का गौरव प्राप्त किया है। सिमरन कौर ने भी प्रथम ग्रुप में सफलता हासिल की। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में विधि अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, अदिति शर्मा, अजीत कुमार सिंह, हिमांशी जोशी, आयुषी गुप्ता, दिव्यांश सक्सेना और सायरा सलमानी ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

बरेली चैप्टर की अध्यक्ष नेहा अरोरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि चैप्टर में जल्द ही सीएसईईटी, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की नियमित कक्षाएं संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (वर्ष 2022 पाठ्यक्रम) की अगली परीक्षाएं एक जून से सात जून के बीच सुबह के सत्र में होंगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी। सीएसईईटी की परीक्षाएं एक से चार जून के बीच दोपहर के सत्र में आयोजित होंगी। इसके लिए एक मार्च से आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें