फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले दंगा संभव: सिद्दीकी

Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
नसीमुद्दीन ‌‌स‌िददीकी
विज्ञापन
बसपा ने शहर विधान सभा से इंजीनियर अनीस खां को प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने औपचारिक घोषणा एक कार्यकर्ता सम्मेलन में की। इस मौके पर सिद्दीकी ने आशंका जतायी कि चुनाव से पहले भाजपा और सपा मिलकर प्रदेश में कोई बड़ा दंगा करा सकते हैं। इसलिए लोग इन दोनों दलों से सतर्क रहें।
विज्ञापन

सीबीगंज स्थित बुधौलिया में आयोजित शहर कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सिद्दीकी ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर तीखे प्रहार किए। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मुज्जफरनगर में तो नरेंद्र मोदी ने गोधरा में सांप्रदायिक दंगा कराया। चुनाव से पहले मोदी जी ने खूब वादे किए, लेकिन उनका क्या हुआ? सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा और सपा मिलकर कोई बड़ा दंगा करा सकते हैं। क्योंकि प्रदेश में अच्छे हालात नहीं है, माफिया और गुंडा हावी होने से जंगलराज हो गया है। खामियां छिपाने के लिए सपा नेता कोई भी नया खेल करा सकते हैं। सिद्दीकी ने शहर विधान सभा से प्रत्याशी घोषित कर कहा कि बसपा मुस्लिम हितैषी है, जबकि मुलायम सिंह यादव गोल टोपी पहनकर मुल्ला बनना चाहते हैं। लेकिन जनता इनके मुखौटे पहचान चुकी है। सिद्दीकी ने कहा कि अनीस खां पर बसपा सुप्रीमो ने विश्वास किया है, इसलिए सभी मिलकर जिताएं। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, विधायक सुल्तान बेग, वरिष्ठ नेता दीनदयाल, अगम मौर्य, नरेंद्र सागर, रविनागर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें