रिंग रोड के आंकड़े
- 2117.07 करोड़ रुपये खर्च होने का है अनुमान
- 180 हेक्टेयर जमीन का होना है अधिग्रहण
- 50 हेक्टेयर जमीन का हो चुका है अधिग्रहण
- 29.92 किमी. लंबी फोर लेन सड़क पर सिक्स लेन होंगे पुल व अंडरपास
एनएचएआई के पीडी सौरभ चौरसिया ने बताया कि रिंग रोड के लिए जो जमीन अब तक मिली है उसे निजी कंपनी को दिया जा रहा है, ताकि काम शुरू करने की तैयारी हो सके। निर्माण 15 सितंबर से शुरू किया जाना है। अब कुल अधिगृहीत जमीन में से 80 प्रतिशत जमीन हासिल की जानी है। मुआवजा वितरण में देरी न हो, इसके लिए मैं खुद भूमि अध्याप्ति अधिकारी से संपर्क बनाए हुए हूं।
सीलिंग की जमीन पर बीडीए ने लिया कब्जा
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बिहारमान नगला में मंगलवार को दोपहर बाद तहसील की टीम के साथ सीलिंग की जमीन पर कब्जा लिया। इस जमीन के एक हिस्से में एक व्यक्ति का कब्जा था। तहसील ने कब्जे के स्थान को चिह्नित कर उसे खाली कराया। मौके पर बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बिहारमान नगला स्थित गाटा संख्या-479 के कुल रकबा 1540 वर्गमीटर में से 759.41 वर्गमीटर भूमि सीलिंग से अतिरिक्त घोषित हुई थी।