गमछे से लटका मिला शव
मंगलवार सुबह मदरसे के सभी छात्र हॉस्टल से तैयार होकर पढ़ाई करने गए थे। कमरा संख्या 87 में रहने वाला बिहार के जिला कटिहार निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद उवैस कक्षा में नहीं पहुंचा। करीब 11 बजे जब साथी छात्र इंटरवेल में लौटे तो देखा कि उवैस का शव कमरे में उसके गमछे के सहारे लटका है। मदरसा प्रबंधन ने सूचना दी तो सीबीगंज थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
यह भी पढ़ें- UP: 'मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना...सिंदूर अपने पैसों से', अंजली ने नोट में लिखा आपकी खुशी में ही मेरी खुशी
युवती ने कर दिया था शादी से इनकार
पुलिस ने पूछताछ की तो साथी छात्रों ने बताया कि उवैस मदरसे में आलिम का कोर्स कर रहा था और हदीस पढ़ना सीख रहा था। दो साल का कोर्स बाकी था। उसका कटिहार में ही अपनी रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग था। उवैस के कहने पर उसके परिजनों ने लड़की के परिवार से निकाह के बारे में बात की थी। बताते हैं कि रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी। इससे उवैस काफी खुश था।
निकाह की तैयारियों के बीच लड़की ने अचानक निकाह से इनकार कर दिया। इससे उवैस काफी परेशान हो गया। उसने साथियों से भी अपना दर्द साझा किया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उपजे अवसाद में उवैस ने जान दे दी। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि उवैस के परिजनों को सूचना दे दी गई है।