भोजीपुरा। धौंराटांडा-अटामांडा मार्ग पर गांव कमुआ मकरुका स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबे चावल व्यापारी वार्ड 11 निवासी अब्दुल वकील उर्फ छोटे (55) की मौत हो गई। चार सवार बाल-बाल बच गए।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, धौंराटांडा के चालक जफर मंगलवार सुबह 10:00 बजे सवारियों को बैठाकर अटामांडा अड्डे की ओर ले जा रहे थे। कमुआ मकरुका स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक का नियंत्रण कमजोर हो गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। अब्दुल वकील ऑटो के नीचे दब गए। राहगीरों और पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों को निकाला। अब्दुल वकील को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि अब्दुल के भांजे सावेज, साथी बादशाह, पत्नी और एक अन्य यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर गई पुलिस ने ऑटो साइड करके यातायात बहाल कराया। उनके मुताबिक, अब्दुल अभयपुर के एक अस्पताल जा रहे थे। परिजन की लिखित सहमति पर पंचनामा भरने के बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।