फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर ने पल्लेदार की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। बाइक से घर छोड़ने से मना करने पर शराब के नशे में धुत टांडा निवासी राइस मिलर सगीर ने डांडी हमीर गांव में बुधवार देर रात 35 वर्षीय पल्लेदार अजीम को गोली मार दी। अजीम को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव डांडी हमीर निवासी अजीम राइस मिल में पल्लेदारी का काम करता था। अजीम की बहन नाजिया ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह पाकीजा राइस मिल के बराबर वाले मैदान में बालीवाल खेलकर अपने घर जा रहा था। उस समय कस्बा टांडा निवासी राइस मिलर सगीर अहमद अपने पार्टनर के साथ गांव डांडी हमीर पहुंचा था। सगीर शराब के नशे में धुत था और अकेले घर जाने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते पार्टनर ने अजीम से कहा कि वह सगीर को उसकी बाइक से टांडा छोड़ दे। यह कहकर पार्टनर वहां से चला गया। उसके जाने के बाद अजीम ने सगीर को छोड़ने से मना कर दिया और घर की ओर जाने लगा। इससे सगीर बौखला गया और अजीम के पीछे-पीछे चल दिया। जब अजीम अपने घर के पास पहुंचा सगीर ने तमंचे से गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। अजीम खून से लथपथ होकर वहां गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर देवरनियां सुनील कुमार शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस मंगाकर अजीम को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद ही अजीम की मौत हो गई।
परिवार का इकलौता कमाने वाला था अजीम : अजीम अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता नाजिम की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अब अजीम की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। छह भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी बहन साजिया की शादी हो चुकी है। परिवार में मां सायरा के अलावा उससे छोटी तीन बहनें नाजिया, राबिया, रासिया और छोटा भाई साहिल हैं। पल्लेदारी करके अजीम परिवार का खर्च उठा रहा था।
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज : इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अजीम के भाई रहमत की तहरीर पर सगीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सगीर की तलाश में उसके घर दबिश दी गई लेकिन वह फरार हो गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें