Young man intoxicated and raped the teenager
रामनगर। भमोरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नशा सुंघाकर किशोरी को घर से उठाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने अश्लील फोटो भी खींच लिए। दोबारा मिलने के लिए किशोरी पर दबाव बनाया। उसने मना किया तो फोटो वायरल कर दिए।
ग्रामीण ने बताया कि वह फेरी पर गुब्बारे बेचकर परिवार चलाता है। 28 जनवरी की रात वह अपने परिवार सहित झोपड़ी में सो रहा था। रात के दो बजे आरोपी एहसास अली झोपड़ी में घुस आया और उसकी किशोर उम्र की बेटी को नशा सुंघाकर अपने घर उठा ले गया। वहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी खींच लिए। उसने दोबारा भी बेटी को मिलने के लिए बुलाया। बेटी ने मना किया तो उसने फोटो वायरल कर दिए। गांव वालों के पास भी फोटो पहुंच गए। फोटो देखने पर ग्रामीण ने बेटी से पूछताछ की तो घटनाक्रम का पता चला। बुधवार को किशोरी के पिता ने एहसास अली पर रिपोर्ट दर्ज कराने तहरीर दी। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। थानाध्यक्ष भमोरा राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि ग्रामीण ने तहरीर में बेटी की उम्र का जिक्र नहीं किया। पिता बेटी की उम्र 15 तो खुद बेटी अपनी उम्र 20 बता रही है। तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।