फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिटायर्ड सैन्यकर्मी कर रहा था तस्करी, दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ रिटायर्ड सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान से अफीम लेकर आया था। अफीम तस्करी में जाट रेजीमेंट के एक सैन्यकर्मी का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफीम तस्करी में कमाई का लालच तस्करों को ही नहीं देश की रक्षा करने का संकल्प लेने वाले सैन्यकर्मियों को भी लुभा रहा है। बरेली में मादक पदार्थों की तस्करी पकड़ने वाली विशेष इकाई ने कैंट थाना क्षेत्र में बुखारा रोड से एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी जोधपाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास दो किलो अफीम, 5000 रूपये और एक बाइक मिली है। वह राजस्थान से अफीम लेकर आया था। 

विज्ञापन


आरोपी जोधपाल ने बताया कि उसका दोस्त पप्पू सिंह राजस्थान के सीकर का निवासी है, यहां जाट रेजीमेंट सेंटर में तैनात है। पप्पू सिंह ही उसे अफीम लाकर देता है। पप्पू सिंह की बाइक से वह अफीम की डिलीवरी देने बुखारा रोड पर आया था। टीम ने जोधपाल को कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। दूसरे सैन्यकर्मी पप्पू सिंह की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें