फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी परेशान! कौन बनाना चाह रहा लखपति 

Wed, 11 Apr 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 संजयनगर में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी के पास पाकिस्तान के नंबर से मेसेज आ रहे हैं। इन मेसेज में उसका मोबाइल नंबर 35 लाख रुपये की लॉटरी में चुने जाने की जानकारी दी जा रही है। कुछ तस्वीरें और ऑडियो भेजकर दिए गए नंबरों पर संपर्क करने को कहा जा रहा है। रिटायर्ड फौजी ने इस बाबत जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह से शिकायत दर्ज कराई है। फौजी के मुताबिक यह जालसाजी की कोशिश के साथ आतंकी साजिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी सूबेदार मेजर बृजेश कुमार के मुताबिक कुछ दिनों से उनके पास +92 (पाकिस्तान सीरीज) के नंबर से मेसेज आ रहे हैं। इस नंबर की डीपी में अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगी है। एक ऑडियो मेसेज भी आया, जिसमें बताया गया कि उनका नंबर रेंडम सेलेक्शन में चुना गया है। नंबर पर 35 लाख रुपये का इनाम निकला है। साथ ही कुछ तस्वीरें भेजी गई, जिनमें दो मोबाइल नंबर लिखे थे। उनसे इन मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने किसी नंबर पर संपर्क नहीं किया। 

मेसेज भेजने वाली की शिकायत की 
रिटायर्ड फौजी के मुताबिक हो सकता है कि पाकिस्तानी नंबर के जरिये कोई आतंकी संगठन संपर्क साध रहा हो। उनका कहना है कि इस तरह से जालसाजी भी होती हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह से उन्होंने पाकिस्तानी नंबर से आने वाले मेसेज की शिकायत की है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी ग्रुप में फंस चुके है छात्र 
2016 में एक निजी कॉलेज के छात्रों के पाकिस्तानी ग्रुप में शामिल होने का मामला एसपी क्राइम कार्यालय पहुंचा था। छात्र काफी घबराये हुए थे, क्योंकि वह उस ग्रुप से लेफ्ट करते थे और उन्हें दोबारा शामिल किया जाता था। उन्हें तरह-तरह की सामग्री इस व्हाट्सएप ग्रुप में परोसी जा रही थी। खुफिया इकाईयों ने इसकी तफ्तीश की। इन ग्रुप का सोर्स पाकिस्तानी नंबर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें