फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
बैठक करते कांग्रेसी नेता।
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की एक दिसंबर को मुरादाबाद में होने वाली रैली की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

श्यामगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि मुरादाबाद में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में बरेली से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मंडल प्रभारी अरशद अली ने कहा कि प्रदेश में अब तक जहां-जहां भी रैली आयोजित हुई है, वहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है। मुरादाबाद में पिछली सभी रैलियों से ज्यादा भीड़ जुटाई जाएगी। बैठक में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान राज शर्मा, दिनेश, कृष्णकांत शर्मा, नरेंद्र पाल गंगवार, ताराचंद चौधरी, जिया उर रहमान, जुनैद हसन, महावीर प्रसाद गुप्ता, फहीम खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें