फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्रम की इज्जत और श्रमिकों का सम्मान सबसे ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रमिक, कारीगर और तकनीकी वर्ग को भाजपा सरकार हाशिये पर धकेल रही है। भाजपा सरकार श्रमिकों, किसानों और नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भगवान विश्वकर्मा ने सीख दी है कि श्रम की इज्जत और श्रमिकों का सम्मान सबसे ऊपर है। ये बातें सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन



सपा कार्यालय में हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि भाजपा केवल बड़े पूंजीपतियों की सरकार है। मेहनतकशों को हक दिलाने का काम सिर्फ सपा और पीडीए कर रहा है। डॉ. सत्यदेव ओझा ने कहा कि हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमारे समाज को बहुत सम्मान दिया। संचालन जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने किया। इस दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, राम नरेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें