फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रबड़ी टोला में सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़क, बंदरों और कुत्तों का आतंक, स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं

Sun, 20 Sep 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नगर निगम के वार्ड 80 रबड़ी टोला में सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कें और पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। रविवार को अमर उजाला के वार्ड संवाद में नागरिकों ने अपनी शिकायतें साझा कीं। 
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताईं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम के वार्ड 80 रबड़ी टोला के लोग सड़कों पर सीवर ओवर फ्लो व टूटी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। बंदरों व कुत्तों के आतंक से भी भयभीत हैं। नालियों की सफाई व कूड़ा न उठान होने के चलते बारिश के दिनों में घरों में जलभराव हो जाता है। बच्चों को खेलने के लिए बना पार्क भी बदहाल है। इन समस्याओं का निस्तारण न होने से लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित वार्ड संवाद में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। नासिर खान ने बताया कि पार्क में लगा ट्रांसफार्मर खराब होता है फ्यूज बनाने में चार घंटे लग जाते है। शाहदाना रोड से कुतुब शाह के मजार रोड पर पानी लीकेज की समस्या लंबे समय से है। इजहार खान ने बताया कि बिजली में आए दिन फेज उड़ जाने से समस्या आती है। वार्ड में जर्जर तार व पानी की समस्या बनी हुई है।

नागरिकों ने गिनाई समस्याएं 
आसमा बेगम ने बताया कि जलकल का पानी टाइम पर नहीं आता है। सुबह 10 बजे तक आता है तो शाम को पांच से आठ बजे तक ही पानी आता है। उर्मिना ने बताया कि मठिया वाली गली रोड पूरी तरह से खराब हो गई है। पानी की भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


मोहम्मद मुनीश ने बताया कि आजाद इंटर कॉलेज से सटा अस्थायी डवाव घर बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। अभी एक माह पहले कूड़ों के ढेर में से लाश निकली थी। जेसीबी से कूड़ा उठाते समय कॉलेज की दीवार टूट गई है। 

निहाल खान ने बताया कि शहदाना अली दरगाह के सामने पानी की लाइन टूटी है, दो साल से मरम्मत नहीं हुई है। चांद मियां ने बताया कि ट्यूबेल खराब होने से पानी की समस्या बनी हुई है। इस तरह नाजिम खान, दानिश मियां, सैय्यद जफर अली, शहनवाज अली, सरदार खान आदि ने अपनी समस्याएं गिनाई।

मोहल्ले का पार्क बदहाल 
फैजान खान ने बताया कि बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया पार्क लंबे समय से बदहाल है। झूले खराब पड़े हैं और पार्क में पर्याप्त रोशनी की भी जरूरत है। पार्कों की देखरेख नियमित रूप से होनी चाहिए।

एसयू खान ने कहा कि वार्ड के कई हिस्सों में बंदरों व आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर हो गई है। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। आवारा कुत्तों के कारण बच्चों व राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।

शाहिद रजा ने कहा कि नीम वाली गली, काजी टोला मार्ग समेत कई लिंक गलियों की हालत खराब है। सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

सीवर ठीक हुआ तो ओवरफ्लो ने बढ़ाई परेशानी 
वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सीवर की थी। इसको ठीक कराया गया, लेकिन सीवर ओवरफ्लो की समस्या अभी भी बनी हुई है। कटरा चांद खां में पंप के काम नहीं करने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी की समस्या वार्ड के कई मोहल्लों में है। दादू कुआं का बदहाल पार्क को ठीक कराने को प्रस्ताव दिया है। डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठता है। तीन दिन से कोई उठाने वाला नहीं आता। 

पार्षद सैय्यद रेहान अली ने कहा कि नीम वाली गली व काजी टोला मार्ग की लिंक गली भी गड़बड़ इसको ठीक करना है। पानी के लिए पांच पंप स्वीकृत हैं, जल्द काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें