फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं... अब 24 घंटे पहले लग जाएगा पता, प्रायोगिक तौर पर इन ट्रेनों में व्यवस्था लागू

Sat, 28 Jun 2025 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अब तक ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनता है। अब एसी सुपरफास्ट और अवध-असम एक्सप्रेस में 24 घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन यात्रियों को अब ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले पता लग जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली 12429-30 एसी सुपरफास्ट में प्रायोगिक तौर पर यह व्यवस्था लागू की गई है। 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस में भी 24 घंटे पहले आरक्षण चार्ज बनने लगा है। यह दोनों गाड़ियां बरेली होते हुए गुजरती हैं। एसी सुपरफास्ट वीआईपी श्रेणी की ट्रेन है।

विज्ञापन


ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव के बीच सीटें फुल हो जाने के बाद भी बड़ी संख्या में यात्री वेटिंग टिकट लेते हैं। स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में कई बार तो वेटिंग 200 तक पहुंच जाती है। अब तक ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनता था। अंतिम आरक्षण चार्ट 30 मिनट पहले जारी किया जाता था। मात्र चार घंटे पहले संबंधित यात्री को अपना टिकट कन्फर्म न होने की सूचना मिली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर सड़क हादसा: चंद दिन भी नहीं टिकी नई कार खरीदने की खुशी, दोनों दोस्तों ने साथ ली आखिरी सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 24 घंटे पहले चार्ट बनने पर यात्री के सामने अन्य विकल्प होंगे। वह किसी दूसरी ट्रेन में तत्काल कोटे से टिकट ले सकता है या फिर अन्य कोई यात्रा विकल्प भी चुन सकता है। रेलवे ने 24 घंटे पहले चार्ट जारी करने की व्यवस्था फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की है। आने वाले दिनों में इस व्यवस्था को सभी ट्रेनों में लागू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें