पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने होटल-ढाबे और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की। एसएसपी के नेतृत्व में शहर में रूट मार्च निकाला गया। एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी अपनी टीम के साथ कोतवाली इलाके में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र बिहारीपुर में रूट मार्च किया।
संवेदनशील व मिश्रित इलाके में निगरानी व सुरक्षा के लिहाज से अलग व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने 49 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर, 466 हेड कांस्टेबल और 1624 कांस्टेबल समेत 2490 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।