फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैर अनुमोदित दवाएं बनाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजी रिपोर्ट

Sat, 23 May 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। संजय फार्मास्युटिकल रहपुरा करीम बख्श में गैर अनुमोदित दवाएं बनाने के मामले में आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ने लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट निदेशक को भेजी है। प्रोपराइटर पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

12 मई की शाम पुलिस को फार्मास्युटिकल के प्रोपराइटर सोमवीर की छत पर दवाएं बनती मिली थीं। 13 मई को पुलिस ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी राजपुरी नवादा मनोज कुमार और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अजयपाल सिंह की टीम ने स्थलीय जांच की। जांच में पता चला कि लाइसेंस में केवल पांच दवाओं को बनाने की अनुमति थी। लेकिन, मौके पर केवल दो अनुमोदित दवाएं मिलीं और आठ दवाएं गैर अनुमोदित पाई गईं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की टीम ने गहन जांच के बाद आयुर्वेदिक निदेशक लखनऊ को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अजयपाल सिंह ने बताया कि बारीकी से अध्ययन के बाद रिपोर्ट भेजी गई है। संभावना है कि फार्मास्युटिकल का लाइसेंस निरस्त होगा। प्रोपराइटर सोमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी हो सकते हैं। टीम को दवा बनाने के परिसर में गंदगी भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें