फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में युवक, ऑटो चालक समेत दो गैस एजेंसियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवैध तरीके से आवास पर गैस सिलिंडर का भंडारण कर रहे संजय नगर निवासी युवक समेत दो एजेंसियों के खिलाफ पूर्ति विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक, संजय नगर निवासी अरुण कुमार के आवास से 79 गैस सिलिंडर बरामद हुए थे। वह इससे संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका था। मौके पर पकड़े गए ऑटो चालक सोमपाल ने बयान दिया कि वह नवाबगंज के धिमरी स्थित केहरी इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी का डिलीवरी मैन है। वहीं, आवास पर रखे सिलिंडर से संबंधी पूछताछ करने पर अरुण ने भुता की ओम अनंत गैस एजेंसी से सीएससी का एग्रीमेंट दिखाया। राजेंद्र नगर के योगेश इंटरप्राइजेज से सीएससी लेकर गैस वितरण की बात कही, पर उसे साबित नहीं कर सका।
कालाबाजारी की पुष्टि होने पर अरुण कुमार, ऑटो चालक सोमपाल, केहरी इंडेन ग्रामीण वितरक धिमरी, ओम अनंत गैस एजेंसी भुता के संचालक पर घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण कर कालाबाजारी करने के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें