फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्थरबाजी कर घायल करने के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शुक्रवार को पट्टी कुर्की गांव में जमीन विवाद को सुलझाने गए एसडीएम के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस पर एसडीएम को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी थी। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी की भी चर्चा के बाद थाना पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। इसी मामले में एक पक्ष की सोमवती के द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम चार बजे आरोपी व उसकी मां घर में घुस आए। जगह से कब्जा हटाने की बात कहते हुए अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। बचाने आए बेटे अशोक को फावड़ा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हमले में पृथ्वी राज वे देवरानी मीरा पर भी ईंट पत्थर फेंके गए। मौके पर जमा हुए लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने आरोपी गुडडू व हकीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें