फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा कार्यकर्ता के अपहरण में चार लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के नाराजगी जताने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पीड़ित को रात में ही हवालात से छोड़ दिया गया। अब दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के मजरा हुलासपुर गांव निवासी गुड्डी देवी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम उसका बेटा सोनू खेत पर गया था। वहां अमरजीत, अनिल व दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से पहुंचे और सोनू को जबरन पकड़कर अपने गांव गोविंदपुर ले गए। आरोपियों ने सोनू की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। दो घंटे बाद सोनू आरोपियों के चंगुल से छूटकर बचते-बचाते अपने घर पहुंचा। शुरू में थाना पुलिस इस आरोप को फर्जी मान रही थी। इंस्पेक्टर ने सोनू व उसके मामा को हवालात में बैठा लिया था। अब पुलिस ने इसी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें