फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट गोलीकांड : नौबत के गुर्गों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे पर ठेकेदार के भाई की हत्या के मामले में आरोपी कुली नौबत यादव के गुर्गों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हिरासत में लिए गए कुली कामदेव से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सेटेलाइट बस अड्डे पर कुली नौबत यादव ने ठेकेदार के भाई प्रतापगढ़ जिला निवासी अनुज पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पार्सल घर में घुसकर ठेकेदार अतुल पांडेय को भी गोली मार दी थी।
वहां से भागने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह अकेला ही फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। इसलिए मुख्य आरोपी उसी को माना जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, उसके साथी कुलियों की मददगार के तौर पर भूमिका सामने आ रही है। इनमें से एक कामदेव को पुलिस ने पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि उससे बाकी कुलियों की भूमिका के बारे में पता करके दबिश दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें