फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रों को उल्टा लटकाने वाले पूर्व सैनिक पर रिपोर्ट

Thu, 26 Feb 2026 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में आठवीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाने के मामले में पूर्व सैनिक अरविंद कुमार के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शांतिभंग में चालान भी कर दिया है। इधर बीएसए डॉ. विनीता ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपकर मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सौनिक अरविंद ने कक्षा आठ के दो छात्रों को उल्टा लटका दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर ढाई बजे गांव निवासी 75 वर्षीय पूर्व सैनिक बगैर अनुमति के विद्यालय में घुस आया था।
कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाना व डांटना शुरू कर दिया। जवाब नहीं दे पाने पर आठवीं कक्षा के दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटकने का आदेश दिया। पैर खिड़की पर लगाकर दोनों छात्र सिर के बल लटक गए। शिक्षकों ने टोका तो अरविंद ने उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन

एक छात्र के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने पहले उनके बेटे को स्कूल में पीटा। इसके बाद आरोपी घर भी आया और उनकी पत्नी से अभद्रता कर भाग गया। अगले दिन मंगलवार को सुबह नौ बजे जब एक छात्रा स्कूल जा रही थी, तब रास्ते में आरोपी ने भी उससे अभद्रता की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शांतिभंग की आशंका में आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें