फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के मैनेजर, फील्ड ऑफिसर समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
fir shimla
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे की सेंट्रल बैंक शाखा से दो साल पहले दूसरे की जमीन पर 2.34 लाख रुपये का ऋण लेने के मामले में तत्कालीन मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, लेखपाल समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांचों पर एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में एफआईआर हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड दो निवासी मदन लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी कृषि भूमि अहमदनगर उर्फ बिशारतगंज में है। मदन लाल ने अपने भाई केदार और भतीजे श्रीपाल पर सेंट्रल बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक कुनाल जैन, फील्ड ऑफिसर सर्वेश कुमार, लेखपाल राकेश सक्सेना के साथ मिलकर साजिश के तहत उनकी खतौनी लगाकर 2.34 लाख का लोन निकालने का आरोप लगाया। आरोप है कि केदार अपनी जमीन पहले ही बेच चुके हैं। केदार की केवल पौन बीघा भूमि बची है। इस पर इतनी राशि का लोन नहीं दिया जा सकता है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई अमित कुमार से कराई जा रही है। विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें