फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज चलाने के नाम पर लिए रुपये न लौटाने के मामले में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रभातनगर निवासी शरद गर्ग ने पांच लोगों के खिलाफ कॉलेज चलाने के नाम पर लिए रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित शरद गर्ग ने पुलिस को बताया कि नेहरू पार्क निवासी प्रत्यक्ष गोयल उर्फ चीनू, उसकी मां साधना गोयल और उसके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने मिलकर एक सोसाइटी बनाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शाहजहांपुर में पुंवाया रोड पर लक्ष्य नाम से कॉलेज खोला। कुछ समय बाद उस काॅलेज को चलाने और सोसाइटी के कामों को बढ़ाने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। तब दोनों ने शरद से संपर्क किया।
शरद के मुताबिक, संबंधों के कारण उन्होंने अपनी फर्म और बैंकों से कर्ज लेकर प्रत्यक्ष और उसकी मां को ब्याज के साथ लौटाने की शर्त पर दे दिया।
इस बात पर प्रत्यक्ष गोयल उर्फ चीनू एवं उसकी मां साधना गोयल ने मैनेजर एवं चेयरमैन के रूप में अपने को सोसाइटी का प्रतिनिधि बताते हुए 22 जनवरी 2015 को लिखित वचन दिया कि वे अथवा उनकी सोसाइटी मुझे मेरा रुपया ब्याज सहित लौटाएंगे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद दोनों ने अपनी सोसाइटी उमाकांत गोयल मेमोरियल एजुकेशन शाहजहांपुर के मुकेश कपूर, मंयक वर्मा, श्याम जी वर्मा और सुशील गोयल आदि को बेच दिया। रुपये मांगने पर प्रत्यक्ष ने सोसाइटी के नए मालिकों से मिलवा दिया। दो मार्च 2024 को नए मालिकों ने छह लाख रुपये और 19 मार्च 2024 को 19,50,000 रुपये दिए, लेकिन उसके बाद कोई रुपये या ब्याज नहीं दिया।
आरोप है कि अब सोसाइटी को भाजपा एमएलसी को बेच दिया गया है। वर्तमान मालिकों की ओर से शेष धनराशि के एवज में पहले शपथपत्र जमा करने की मांग की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें