फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वायरल वीडियो प्रकरण की शासन ने एडी हेल्थ को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते दिनों सीएमओ कार्यालय के एक बाबू का वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन


बरेली। सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल पर तैनात रहे बाबू द्वारा 18 सौ रुपये मांगने का मामला शासन तक जा पहुंचा है। प्रकरण में एडी हेल्थ को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


करीब सप्ताह भर पहले सीएमओ कार्यालय का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बदले दो युवकों से मौजूद बाबू 18 सौ रुपये मांग रहा था। युवकों ने रसीद मांगी तो बाबू ने मना कर दिया था। साथ ही कहा था कि रुपये दिए बगैर फाइल पास नहीं होगी। सीएमओ ने जांच की बात कही थी, पर मामले को दबाने की चर्चा शुरू हो गई थी। बताते हैं कि अब मामला शासन तक पहुंच गया है। पूर्व में भी यह वीडियो वायरल हुआ था तो कार्रवाई नहीं हुई थी। अब गाज गिरनी तय है। एडी हेल्थ डॉ पुष्पा पंत के कहा कि सघन जांच के बाद प्रकरण की रिपोर्ट जल्द शासन को सौंप दी जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें