फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस रोहिला के एकाउंटेंट पर 20 लाख के गबन की रिपोर्ट

विज्ञापन
atm fraud - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रबंध समिति का बच्चों की फीस का पैसा हड़पने का आरोप

बरेली। लायंस रोहिला इंटर कॉलेज के एकाउंटेंट अर्पित गोयल के खिलाफ प्रबंध समिति की ओर से बीस लाख रुपये के गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अर्पित गोयल ने कॉलेज से सभी दस्तावेज भी गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन

आशुतोष सिटी में रहने वाला अर्पित गोयल लायंस रोहिला इंटर कॉलेज की जनकपुरी शाखा में बतौर एकाउंटेंट 2016 से नौकरी कर रहा था। उसे प्रबंधन ने बच्चों की फीस, शिक्षकों के वेतन, किताबें और दैनिक खर्चों का लेखाजोखा रखने की जिम्मेदारी दे रखी थी। लॉकडाउन के बीच प्रबंध समिति की बैठक में बच्चों की फीस बैंक में जमा कराने के बजाय स्कूल में ही जमा करने का निर्णय लिया गया था जिसके बाद अर्पित स्कूल में ही अभिभावकों से नकद फीस ले रहा था।
आरोप है कि तमाम अभिभावकों से फीस लेने के बाद अर्पित ने कैश बुक में उसकी एंट्री नहीं की न प्रबंधन को बताया। अर्पित ने बच्चों की फीस के करीब बीस लाख रुपये कॉलेज के खाते में जमा नहीं किए। दो जनवरी 2021 को प्रबंध समिति की बैठक में फीस के दस्तावेज गलत पाए गए तो अर्पित गोयल से बात की गई। प्रबंध समिति के मुताबिक उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जल्द ही रकम वापस करने का आश्वासन दिया लेकिन दस जनवरी को कॉलेज से सीडी और सभी दस्तावेज भी ले गया। चपरासी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह फिर भी नहीं रुका। अब अर्पित गोयल ने फोन भी बंद कर लिया है। प्रबंधक मुकेश रोहतगी ने अर्पित के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें