आंवला। पिछले दिनों धर्मस्थलों के बाहर इस्राइल विरोधी पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी इंचार्ज सचिन कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि दो दिन पहले सोशल मीडिया व अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से उनको सूचना मिली कि नगर के कुछ हिस्सों में समुदाय विशेष के धर्मस्थलों व दीवारों पर बॉयकाट इस्राइल के बैनर व पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
इन बैनरों पर आपत्तिजनक वाक्य लिखे थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पोस्टरों को हटवा दिया। मोहल्ला अंसारी चौक, बजरिया, बंगले वाली गली में रहने वाले दस आरोपी सहित मोहल्ला अब्दुल कलाम पार्क के जावेद एवं कई अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। संवाद