फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुआं डांडा गेहूं केंद्र पर प्रभारी और कर्मचारी मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र में कुआं डांडा स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर सिर्फ बैनर लगा मिला। केंद्र पर किसानों के लिए पानी पीने व बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। केंद्र प्रभारी भी क्रय केंद्र पर मौजूद नहीं थे। क्षेत्र के किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को गेहूं खरीद केंद्र पर 12:00 बजे तक प्रभारी ज्ञान सिंह नहीं पहुंचे थे। चौकीदार ने बताया कि केंद्र प्रभारी अभी नहीं आए हैं। क्रय केंद्र पर किसानों के लिए ठंडा पानी पीने, बैठने आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। वहां पर कांटे पर भी धूल जमी दिख रही थी। केंद्र पर गेहूं भरने के लिए कोई वारदाना भी नहीं था।
किसान छत्रपाल गंगवार व त्रिभुवन सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारी अभी नहीं आए हैं। छोटे-किसान केंद्रों के चक्कर काटते रहते हैं। आखिर में प्राइवेट दुकानदारों के हाथों अपना गेहूं कम दाम में बेच कर चले जाते हैं। उन्हें अपने गेहूं की सरकारी कीमत नहीं मिल पाती है। इससे छोटे किसानों को भारी नुकसान होता है। उधर, केंद्र प्रभारी ज्ञान सिंह ने फोन पर बताया कि वह गांव-गांव जाकर गेहूं खरीद रहे हैं। इसलिए केंद्र पर नहीं हैं। बताया, अब तक 6000 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें