फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति पर हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष के पति व बसपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे नसीम अहमद के खिलाफ अब एक और मामला पुलिस ने दर्ज किया है। शादी समारोह के दौरान नसीम अहमद ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी। उनकी फायरिंग करने का एक वीडियो सोमवार की सुबह वायरल हुआ।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के साथ जिले के अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों को ट्वीट किया गया। इसके बाद जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस ने हर्ष फायरिंग के वीडियो से जांच की तो पाया नसीम अहमद निवासी मोहल्ला टांडा द्वारा कैनाल कोठी के आसपास हर्ष फायरिंग की गई है। नगर चौकी प्रभारी सनी चौधरी ने हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज कराया।
साजिश के तहत फंसाने का आरोप
नसीम अहमद ने कहा की राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते एक साजिश के तहत उनके खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। वायरल वीडियो वर्ष 2011 का है। उन्होंने अपने भाई की शादी में यह फायरिंग की थी, जबकि उस वक्त हर्ष फायरिंग को लेकर शासन की ओर से कोई कानून जारी नहीं किया गया था। लिहाजा, उनके खिलाफ यह फर्जी मामला दर्ज कराया गया है। इसको लेकर वह उच्च अधिकारियों के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें