फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ज्वेलरी हड़पने पर दंपती समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
32 लाख की ज्वेलरी खरीदकर नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

बरेली। सोने चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबार के नाम पर एक दंपती और उसके परिवार के सात सदस्यों ने शहर के कई लोगों को ठग लिया। सराफों से लाखों रुपये के आभूषण ले लिए और बाद में भुगतान नहीं किया। इस मामले में आलमगिरिगंज की आभूषण विक्रेता शिल्पी अग्रवाल की तरफ से सूर्या एनक्लेव के रहने वाले ललिता चंद्र, ब्रिजेश चंद्र, हरीश चंद्र, गुड्डी, रमेश, बबिता, जीके नागर, आरुश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिल्पी का आरोप है कि इस परिवार ने शहर के कारोबारियों के करीब एक करोड़ से ज्यादा रुपये हड़प रखे हैं।
आलमगिरिगंज की रहने वाली शिल्पी अग्रवाल की ज्वेलरी की दुकान है। उनके पति सागर अग्रवाल सराफ हैं। शिल्पी ने बताया कि सूर्या एन्क्लेव की रहने वाली ललिता चंद्रा वर्ष 2018 में उनके पास आईं और बताया कि वह भी ज्वेलरी बेचने का काम करती है। दुकान से वह कई बार ज्वेलरी खरीद कर ले गईं। धीरे-धीरे करके ललिता ने जान पहचान बढ़ा ली। आर्टिफिशियल के साथ सोने-चांदी के जेवरातों की भी खरीद फरोख्त शुरू कर दी। वह थोड़ा थोड़ा करके माल ले जाती और भुगतान करती थी। ललिता ने एक-एक करके अपने परिवार के सदस्यों को भी शिल्पी से मिलवाना शुरू कर दिया। बताया कि ये लोग भी व्यापार में उसके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता का पति ब्रिजेश चंद्र, हरीश चंद्र, गुड्डी, रमेश, बबिता, जीके नागर व आरुश सिंह उधार में आभूषण ले जाते थे। धीरे-धीरे कर उधार 32 लाख रुपये तक पहुंच गया। तब शिल्पी व उनके पति से सामान देना बंद कर दिया। साथ ही ललिता और उनके परिजनों से रुपये देने को कहा। तब इन लोगों ने एक नवंबर वर्ष 2021 को 14 लाख रुपये का चेक दिया। शिल्पी ने जब चेक बैंक में लगाया तो पता चला कि जिसके नाम का चेक है उसका खाता ही बंद हो चुका है। इसके बाद जब शिल्पी ने ललिता व उसके साथियों के बारे में पता किया तो मालूम हुआ ये ठग हैं। इसी तरह से शहर में कई सर्राफ व अन्य लोगों से रुपये ऐंठ चुके हैं। शिल्पी की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें