नवाबगंज। चार माह पूर्व कांवड़ यात्रा की फ्लैक्स को लेकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद दूसरे पक्ष के 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना क्षेत्र के बकुचिया किशनपुर गांव के हरीश कुमार और महेन्द्रपाल पक्ष के लोग साथ-साथ कांवड़ यात्रा में जाते थे। प्रधानी के चुनाव के बाद दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग गुटों में बंट गए थे। चार माह पूर्व गांव में लगाए गए कांवड़ यात्रा के फ्लैक्स में हरीश कुमार के पक्ष के लोगों ने महेन्द्रपाल पक्ष के लोगों को फोटो नहीं लगवाने दिए। रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी।
इस मामले में महेन्द्र कुमार की ओर से हरीश कुमार और उनके पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने हरीश कुमार की ओर से रिपोर्ट नहीं लिखी। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद डोरीलाल, महेन्द्रपाल, जगदीश, अमन, दीपक, सोमपाल, अरविंद, परमानंद, उमेशचन्द्र व पवन के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद