फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योलड़िया में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान, आज कराया जाएगा मेडिकल
विज्ञापन

रविवार रात तीन लोगों ने घटना को दिया था अंजाम, पुलिस तलाश में जुटी

नवाबगंज। बेटे के सीने पर तमंचा टिकाकर मां से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बुधवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
क्योलड़िया इलाके के एक गांव में रहने वाली आशा कार्यकर्ता के पति की मौत हो चुकी है। वह घर में चार बच्चों के साथ रहती है। रविवार रात गांव के राजेश और विकास अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर में घुस आए। पीड़िता के मुताबिक उस समय वह बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। उनके अज्ञात साथी ने उसके बेटे के सीने पर तमंचा टेक दिया। फिर राजेश और विकास उसे धमकाते हुए खींचकर अंदर खपरैल में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो उनके आदेश पर क्योलड़िया पुलिस ने राजेश और विकास को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि दरोगा कपिल कुमार को विवेचना सौंपी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को उसे मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें