फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए होर्डिंग बैनर

विज्ञापन
अचार संहिता लगने के बाद कलक्ट्रेट से पोस्टर हटाते नगर निगम की टीम - संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग और पोस्टर हटने शुरू हो गए। नगर निगम की टीम ने शाम चार बजे शुरूआत कलक्ट्रेट से की। यहां लगे होर्डिंग, बैनरों को हटाया गया। टीम को निर्देश दिए गए कि कहीं किसी तरह के राजनीतिक पार्टियों के प्रचार से संबंधित सामग्री नजर नहीं आए।
विज्ञापन

नगर निगम ने शनिवार शाम को सभी राजनीतिक दलों की होर्डिंग और बैनर उतारने का काम शुरू कर दिया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि विधान सभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके दृष्टिगत नगर निगम के सभी जोन में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग आदि हटाने की कार्यवाई शुरू करा दी गई है। कहा कि टीम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जगह से बैनर पोस्टर हटा दिए जाएं और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। अतिक्र मण टीम के प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि शुरूआत कलक्ट्रेट से गई और इसके बाद चौकी चौराहा, पटेल चौक, सेटेलाइट, गांधी उद्यान, श्यामगंज समेत अन्य जगहों पर होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई है। बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें