फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेवती गांव के जंगल में मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनाें ने दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

आंवला। रेवती गांव के जंगल में संरक्षित पशुओं के अवशेष पाए जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से अवशेषों को दफन करा दिया।
ग्रामीणों के अुनसार सोमवारशाम गांव के पास ग्रामीणों ने आंवला-रामनगर-रेवती मोड़ पर पुलिया के किनारे दो बोरियों में भरकर फेंके गए संरक्षित पशु के अवशेष देखे। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस और हिंदू संगठनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, प्रेमपाल सोलंकी आदि ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के खेतों में छानबीन की। कुछ ही देर में घटना स्थल पर पशु चिकित्साधिकारी भी पहुंच गए और बोरियों में भरे मांस व खाल के अवशेषों का सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर खेत में पड़ी रस्सी, खाल एवं छुरी भी पुलिस को दिखाते हुए आशंका जाहिर करते हुए बताया कि तस्करों ने कई दिन पहले इस जगह पर पशुओं को मारकर उनकी मांस की तस्करी की होगी। इसके अलावा घटनास्थल तक किसी बड़े वाहन के बड़े टायरों के निशान भी थे। ग्रामीणों ने बताया कि एक से अधिक पशुओं को यहां मारा गया। इसके अलावा गांव के तिराहे स्थित पुलिया में अवशेषों से भरे दो बोरियां व खाल भी ग्रामीणों ने पुलिस को दिखाई। संवाद
विज्ञापन

मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इस मामले में सीओ नितिन कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें