फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिशारतगंज में पिता ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। छेड़खानी व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पिता ने नाबालिग बेटी की शादी रचा दी। जेल गए युवक की मां ने महिला उत्थान व बाल कल्याण समिति में पैरवी कर नाबालिग बेटी का विवाह रचाने वाले पिता के विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

खाद फैक्टरी के समीप के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने ही गांव के आरोपी विजय पर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट में पेशकर जेल भेजा था, जो अभी भी जेल में हैं। मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के पिता ने 10 मई को किशोरी की शादी कर दी। इधर, जेल में बंद युवक की मां ने इस मामले महिला उत्थान व बाल कल्याण समिति लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसके पति की चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसके बेटे को झूठा फंसाया गया है। सीओ आंवला के निर्देश पर पुलिस ने किशोरी के पिता के विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें