फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माधोबाड़ी स्थित रामायण मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती महोत्सव के क्रम में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में 108 पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रखा था। यात्रा हरि मंदिर से होते हुए रामायण मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें पठानकोट से आए कथाव्यास रविनंदन शास्त्री शामिल रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में रामायण मंदिर संकीर्तन मंडल के भजन गायक संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। साथ ही सजाई गई देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां बरबस ही मन मोह रही थीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण कर यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर में पहुंचने पर विधि विधान से कलश स्थापना की गई। कथाव्यास ने श्रीराम कथा के प्रसंगों को सुनाया। कार्यक्रम की जानकारी भजन गायक जगदीश भाटिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें