बरेली। हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर की शुरुआत हो गई है। पहला शिविर सोमवार को सैलानी के एक शादी में लगाया गया। इसमें महिलाओं सहित लगभग साढ़े तीन सौ हज यात्रियों को प्रशिक्षण एवं टीकाकरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के सदस्य हाजी सरफराज वली खां ने किया। इसमें हज ट्रेनर हाजी मुख्तार अंसारी ने हज यात्रियों को हज के अरकान और एहराम बांधने के तरीके बताए। हज के दौरान पढ़ी जाने वाली दुआओं के साथ वहां पर आने वाले परेशानियों का समाधान भी बताया। जिला अस्पताल की ओर से डॉ. मीसम के साथ पहुंची मेडिकल टीम ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया और प्रमाण पत्र दिया। शिविर की व्यवस्था सैफी वली खां और शुएब वली खां ने संभाली।
आज का शिविर
हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण का दूसरा शिविर मंगलवार को एजाज नगर गौंटिया के तय्यबा शादी हाल में सुबह नौ बजे से लगाया जाएगा। अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन के अनुसार हज यात्री शिविर में अपने साथ फोटो और ब्लड ग्रुप रिपोर्ट लेकर जाएं।